सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

धामपुर में पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी के नेतृत्व में सपाइयों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने कहा कि नेताजी ने उन्हें संसद की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया है। वो गरीबों, किसानों, मजदूरों और मजलूमों के मसीहा कहे जाते हैं। नेताजी ने गरीबों तबके से जुड़े हुए लोग जैसे सब्जी बेचने वाले, कामगारों को संसद और विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।
कार्यक्रम में सपा नगराध्यक्ष हैदर अली आढ़ती, कौसर अली, मेहराज अंसारी, आसिफ़ अली कादरी आदि ने भाग लिया।