मुलताई मे आरएसएस प्रचारक क़े साथ मारपीट कर बवाल करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , न्यायालय मे पेश कर भेजा जेल ,बाइक एक्सीडेंट को लेकर हुआ था दो पक्षो में विवाद,की गई थी आरएसएस जिला प्रचारक के साथ मारपीट, घटना के बाद पवित्र नगरी का गरमाया था माहौल,कलेक्टर ने लगाई थी धारा 163
शशांक सोनकपुरिया
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में उस वक्त माहौल गरमा गया था जब आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ कुछ युवाओं द्वारा मारपीट को अंजाम दिया गया था जिससे गुरुवार की शाम को मुलताई मेसाम्प्रदायिकता का माहौल बन गया था जिसके बाद एसपी कलेक्टर ने मौके पर पहुँचकर मामले को ठंडा किया था दोनों समुदायों को समझाइस देकर विवाद को खत्म कराया था इस बवाल क़े बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया था l गिरफ्तार युवकों शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया l पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्ष को समझाया और तनाव को खत्म कराया था l दूसरे दिन मुलताई नगर मे शांति रही और लोगों का अवगमन शुरू हो सका बाजार मे भी कुछ दुकाने खुली थी l इस पुरे मामले एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की घटना क़े बाद 11 नामजद लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई थी जिसमे से पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है