सहायक महाप्रबंधक सह क्षेत्रीय प्रमुख ने सांकेतिक चेक किया वितरण
रिपोर्टर:- रंजन कुमार
शेखपुरा के बाईपास स्थित काशी नाथ यादव पेट्रोल पंप के पास अवस्थित केनरा बैंक के पचना शाखा में ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित मेगा क्रेडिट लिंकेज सह ऋण वितरण समारोह में भागलपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख पहुंचे क्षेत्रीय प्रमुख के शेखपुरा पहुंचने पर लीड बैंक मैनेजर ,केनरा बैंक शेखपुरा शाखा के मैनेजर और पचना शाखा कें शाखा प्रबंधक ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम का केनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा मेगा क्रेडिट लिंकेज सह ऋण वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर स्वागत किया गया।इस मौके पर जीविका से जुड़े स्वय सहायता समूह के लोगो के बीच 5 करोड़ 9 लाख रुपया का ऋण का सांकेतिक चेक वितरण किया गया।इस मौके पर जीविका दीदियों ने सरकार और बैंक के समन्वय से जीविका से जुडी दीदियों के जीवन में बदलाव की कहानी बया किया।जीविका दीदियों ने कहा कि पहले घर की स्तिथि ठीक नहीं थी रहने को तो दूर खाने के लाले पड़ पर रहे थे।लेकिन सरकार और बैंक ने जीविका से जुडी दीदियों के लिए वरदान साबित हुए आज जीविका से जुडी दीदी खुद आत्मनिर्भर हो रही है साथ ही घर की माली हालत भी सुधार रहा है।जबकि इस मौके पर भागलपुर जोन के सहायक महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख अशोक टी बंटनवर ने कहा कि आज देश के सवा करोड़ से ज्यादा परिवार तक स्वयं सहायता समूह अपनी पहुंच बना चुका है।जबकि बिहार में भी 11 लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोगो को चार सौ चालीस करोड़ का क्रैडिट दिया जा चुका है। जबकि स्वय सहायता समूह को बढ़ाए जाने को लेकर बैंक प्रयत्नशील है और आज इसी कड़ी में शेखपुरा में भी जीविका दीदियों को ऋण दिया गया।