रिपोर्टर कासिम खान
मुरादाबाद कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में ट्रक चालक की 20 सितंबर हुई रहस्यमय मौत के मामले में मृतक के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मृतक की कब्र खोदकर उसके पोस्टमार्टम की मांग की है।
बुधवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी की मृतक की कब्र को खोदकर उसके शव को बाहर निकाला गया। कब्र खोदने की चर्चा से ग्रामीणों का कब्रस्तान में हुजूम लगा रहा। अन्य गाँवो से लोगों कब्रिस्तान पहुँच गए। घण्टो के बाद पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी ट्रक चालक सरफराज के पिता आकिल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे सरफराज का गांव के राशिद की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर सरफराज काफी परेशान रहने लगा था। बेटे को परेशान दिखने पर आकिल ने सरफराज से मामले की जानकारी की तो उसने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया और वही युवती के पिता और उसके भाइयों के द्वारा युवक सरफराज का मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा था।जिसको लेकर वह काफी परेशान था। बताया की 20 सितंबर की आकिल अपनी पत्नी परवीन के साथ जब अपने घेर में गए तो देखा कि सरफराज दीवार पर लटका हुआ है।*
घटना देख मेरी पत्नी बेहोश हो गई मेरे शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जमा हो गए ओर उसके शव को दीवार से उतारकर जमीन पर रख लिया। घटना को आत्महत्या मानकर परिवार ने सरफराज को सपुर्द ए खाक कर दिया
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया पिता् गांव के राशिद और उसके तीन बेटों और बेटी मुसरे, बिलाल,बाबू,जीशान, के खिलाफ पुलिस को सरफराज का उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उस्काने की शिकायत की थी।
इस मामले में पुलिस ने राशिद ओर उसके तीन बेटे बिलाल,बाबू,जीशान ओर बेटी मुसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,
मृतक के पिता ने जिलाधिकारी से बेटे की कब्र खोदकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में मृतक सरफराज की कब्र खोदकर उसके शव को बाहर निकाला गया। सरफराज के पोस्मार्टम के बाद उसकी रहस्यमय मौत से पर्दा उठ सकेगा।
कुंदरकी क्षेत्र के गांव जलालपुर में ट्रक चालक सरफराज की 20 सितंबर को रहस्यमय मौत हुई थी,
उसको सपुर्द ए खाक कर दिया गया लेकिन मौत के दो दी बाद ही गांव की युवती से प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ जिसके बाद मृतक के परिवार वालो ने सरफराज की मौत को हत्या मानकर गांव की युवती ओर उसके परिवार वालो के खिलाफ मामला दर्ज कराया और कब्र खोदने की मांग की थी। जिससे उसकी मौत का राज खुल सके
कब्र की खुदाई के दौरान कब्रिस्तान में जमी रही भीड़ आस पास के गाँवो से पहुँचे लोग,
जलालपुर में हुए ट्रक चालक सरफराज की मौत के लगभग तीन महीने बाद कब्र खोदी गई। कब्र खोदने की सूचना गांव और आस पास के गाँवो में आग की तरह फैली गई जिसके बाद महिलाओं समेत कब्रस्तान में सैकड़ो की संख्या भीड़ जमा हो गई। तीन महीने बाद खोदी गई कब्र में मृतक का सिर्फ कंकाल की बचा था।जिसको कब्र से निकाला गया है।