हापुड़ (मनीष कुमार) मोहल्ला कासमपुरा निवासी सुनील कुमार मंत्री को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट के निर्देश पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर काशीराम साहब के विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए सुनील कुमार चित्तौड़ पूर्व एमएलसी प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी ने प्रेस नोट जारी करते हुए हापुड़ जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अपेक्षा की गई कि आप अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाते हुए दिशा निर्देशों का पालन करेंगे! तो वही जिला अध्यक्ष बनने पर सुनील कुमार मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन व मेहनत से कार्य करूंगा और सुनील कुमार मंत्री के जिला अध्यक्ष बनने पर लोगों ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी है साथ ही वर्तमान में जिला अध्यक्ष रहे सुशील कुमार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।