गोविंद सिंह
हरदोई। हरदोई के सिनेमा चौराहे से बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में चली सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का जिले के प्रमुख धार्मिक संघठन श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने लखनऊ चुंगी पहुँचने पर पदयात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कांशीराम कालोनी, नयागाँव के सैकड़ो सदस्यों के साथ लखनऊ चुंगी पहुँचकर जिला कार्यकारी सचिव गौरव अग्रवाल, युवा संयोजक संध्या श्रीवास्तव समेत संस्था के सभी पदाधिकारियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर रीता गुप्ता, अनीता कटियार, उमाकांति, रामेश्वरी कश्यप, रजनी कटियार, पूनम मिश्रा, राधे मिश्रा, भावना, रिंकी सिंह, अनीता कश्यप, पिंटू कश्यप, नितिन, अभिलाष, शिवानी, नीलम, दुर्गा, नीति, मधु वर्मा, शिवम्, उत्कर्ष और क्षमा त्रिवेदी आदि सदस्यो ने भाग लिया।