गोविंद सिंह
हरदोई,हरियावाँ। विकास खण्ड हरियावाँ के ग्राम सभा कुरसेली मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल द्वारा गौ संरक्षण केंद्र कुरसेली के लोकार्पण का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमा वती भाजपा नेता पी के वर्मा द्वारा गौ पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
इस अवसर डां आर पी शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई अशोक कुमार त्यागी, सहायक परियोजना प्रबंधक, यू पी पी सी एल प्रदीप कुमार गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी हरियावाँ डां निधी राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह भाजपा नेता राजीव सिंह टेनी , पूर्व जिलामहा मंत्री भाजपा रणवीर सिंह, प्रधान पुत्र कुरसेली रामसेवक का जूनियर हाई स्कूल सुमई की बालिकाओ ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर एक झांकी प्रस्तुत कर आये हुये गण मान्यो का सम्मान किया । राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा निम्नलिखित विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास रिमोट द्वारा किया गया । जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा निर्मित अमृत सरोवर ग्राम पंचायत द्वारा निम्नलिखित कार्यो का लोकार्पण माडल शाप बोझवा सामुदायिक शौचालय बसोहा नया पुरवा मे डामर रोड़ सामुदायिक बारात घर बसोहा नाले का निर्माण बांसी मे अपनी वाटिका की
बाउंडरि बाल आदि विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । कृषि विभाग उद्यान विभाग पशु पालन विभाग के लाभार्थियो को मिनी किट वितरित किये गये । उदघोषक नागेंद्र कुमार , भोले‌ प्रधान , सत्यम सिंह, पहाड़ी सिंह आदि विकास खण्ड से आये कार्य करता , प्रधान व सम्मानित जन मौजूद रहे।