हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज में शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि 28 नवम्बर गुरुवार को एस एम सी बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रधानाध्यापक अखिलेश गुप्ता ने नवीन एस एम सी गठन के बारे में प्रस्ताव रखा। बैठक में शामिल 11 सदस्यों में से प्रमोद कुमार को अध्यक्ष व संजू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से रामप्रसाद, छेदीलाल, विमला, प्रेमलता, शांति, रेनू, रामकिरण, संजय मिश्रा, रंजना सिंह , विपिन त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव आदि के साथ विद्यालय स्टाप मौजूद रहा।