अमीन अहमद
स्योहारा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सोमवार की रात्रि ग्राम मोरना से अपने घर वापस आ रहे सुरेंद्र (29) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम पाइनदापुर अपने घर आ रहा था कि स्योहारा नूरपुर रोड़ स्थित बुढनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गयी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया । पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है ।