गोविन्द सिंह सोनू
हरदोई – दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई ,लगेगा जुर्माना
दुकानों के बाहर सामान रखकर शहर के मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई। कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर व्यापारियों के सामान को सड़क से हटवाया। अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक सीओ प्रवीण कुमार यादव व अतिरिक्त कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने कहिए कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान कटेगा समझाया नहीं जाएगा। बंदर पार्क जूनियर हाई स्कूल बस स्टैंड पर दुकानदारों ने सड़कों पर अस्थाई कब्जा कर रखा है
बाजार में जाम के झाम से परेशान होते लोगों की समस्या के निदान के लिए कोतवाली पुलिस ने बंदर पार्क जूनियर हाई स्कूल रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,करवा रोडआदि व्यस्तम स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाजार में दुकानों के बाहर गलत तरीके से रखे सामान, काउंटर और अवैध पार्किंग को हटवाया। भविष्य में दोबार अतिक्रमण करने पर सख्त चेतावनी दी गई।
दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई है। प्रभारी निरीक्षक ट्रेनी सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि नगर में जाम के झाम से निपटने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गलत तरीके से पार्किंग, दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवागमन में दिक्कतों से निजात मिलेगी। शहर और शहरवासियों के लिए यह बेहद सुविधाजनक है। नगरवासियों और व्यापारियों को इस मुहिम में सहयोग करना चाहिए।