गोविन्द सिंह सोनू

हरदोई के मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर मधुलिका शुक्ला व उनकी टीम विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत निजामपुर की निवासी सहाना पत्नी उबैर अली के लिए भगवान के रूप में बनकर आए। जो महिला ठीक से सांस न ले पा रही थी उसको पेशाब करने में भी दिक्कतें थी उसको नया जीवनदान दिया है और स्वस्थ्य होने के बाद उस महिला को संतान का सुख भी प्राप्त हो सकेगा। जीवनदान मिलने के बाद मरीज व उसके तीमारदारों ने चिकित्सक व उनकी टीम का आभार जताया है। डॉक्टर मधुलिका शुक्ला और उनकी टीम के द्वारा आज महिला का सकुशल ऑपरेशन किया गया तो महिला के पेट में 7 किलो की गांठ निकली। महिला ठीक से ना तो सांस ले पा रही थी और ना ही पेशाब कर पा रही थी। फिलहाल ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टर ने प्रसन्नता जताई तो परिवार वालों ने खुशी के साथ ही डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताया है। डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन सफल रहा है और स्वस्थ होने के बाद महिला संतान सुख को भी प्राप्त कर सकती है।