अमीन अहमद

धामपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर भटपुरा मे एक किसान के खेत में सक्तितं व्यवस्था में कार को खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। प्रातः जब खेत स्वामी नेपाल सिंह अपने खेत पर पहुंचा तो खेत में एक जली हुई ऑल्टो कार देखकर उसने तुरंत इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने भी किसी वारदात में कार के प्रयुक्त होने की आशंका के चलते फील्ड यूनिट को फोन पर सूचना दी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादीन पुर भटपुरा निवासी नेपाल सिंह किसान पुत्र मुरारी सिंह शाम को 6:00 बजे अपने खेत से काम करके घर को गया था। जब वह सुबह मंगलवार को खेत पर पहुंचा तब नेपाल सिंह ने अपने खेत पर देखा कि खेत के बीच में एक ऑटो कर जली हुई अवस्था में खड़ी हुई है। खेत मलिक नेपाल सिंह ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन की, बताया जाता है कि कार को पेट्रोल व पुराल भरकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है। कार को किसने आग लगाई इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट को फोन पर सूचना देकर मौके पर बुला लिया। फिलहाल पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी वारदात में कार को प्रयोग कर उसको मिटाने के लिए कार में आग लगाकर उसे जलाकर खाक कर दिया। पुलिस व फील्ड यूनिट बारीकी से जांच कर रही है। जांच के बाद ही को ही कार्यवाही की बात कही है।