(हापुड़) मनीष कुमार समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत गंगा स्नान के पावन अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर मेले में बाल यौन शोषण से बचाव और पोक्सो एक्ट 2012 पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया संस्था की मैनेजर दीपा रानी और उनकी सहयोगियों द्वारा बाल यौन उत्पीड़न से जागरूकता का कार्यक्रम निम्न समूहों के लिए किया गया था राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हापुड़ पुलिस स्नानार्थी समूह वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों को जानकारी बहुत महत्वपूर्ण लगी । कई लोगों ने अपने गाँव के स्कूलों में आमंत्रित किया है सभी को वर्कशॉप पसंद आई और उन्होंने संस्था के द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की इसके अलावा हापुड़ पुलिस स्टाफ और अन्य लोगों को सतर्क रहे सुरक्षित रहे पुस्तक के विषय मे जानकारी दी गई और पुस्तक सप्रेम भेट की