खेकड़ा तुलसी जयंती के अवसर पर नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं, शिक्षकों ने तुलसी मैया का वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन कर, विद्या और उत्तम स्वास्थ्य के लिए तुलसी मैया से प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा।कार्यक्रम में डायरेक्टर उमेश शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ तुलसी मैया को तिलक कर, वस्त्र, नैवेद्य आदि भेंट कर छात्र-छात्राओं के साथ पूजन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर और धर्म संघ महामंत्री उमेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तुलसी के जीवन में आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि तुलसी मैया, को सनातन धर्म में भगवान विष्णु की पत्नी बताया गया है। आज के दिन भगवान विष्णु तुलसी जी के पूजन से साधक के घर में सुख शांति वैभव एवं उत्तम स्वास्थ्य का लाभ होता है।
विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि तुलसी का आयुर्वेद में विशेष योगदान है। तुलसी के पत्ते से, रस से, असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। मनुष्य के जीवन में तुलसी का विशेष महत्व है।
तुलसी पूजन कार्यक्रम में अनुराधा पांचाल,आस्था तेवतिया, खुशी, निक्की शर्मा, पलक, आदित्य वर्मा, जैद मलिक, कार्तिक कर्दम, लविश लवली पाल, रूपल, वंदना, विशाखा सैनी, वंशिका, प्राची, अजय भानू शर्मा, देव कुमार, निखिल कुमार, प्रेम आदि ने की पूजा रचनाकार विद्या और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।