एस-डी- त्यागी ,एम-के-त्यागी

सहारनपुर- देवबंद त्रिवेणी शुगर मिल का 2024-25 के पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ। मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह,पुष्कर मिश्र यूनिट हैड त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद ने सयुक्त रूप से पूजा अर्चना की हवन पूजन पंडित सचितानंद द्वारा विधि विधान से कराया गया।
सभी ने चेन मे गन्ना डाल कर पेराई सत्र2024-25 का शुभारम्भ किया ।


चीनी मिल मे गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का फूल मालाओ से स्वागत किया गया और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा किसानों की कोई भी समस्या हो हम उसे हल कराने का काम करेंगे ।लधु सीमान्त किसानो का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा ।पेराई सत्र मे किसानों के गन्ने का समय से भुगतान हो इसका भी ध्यान हमारी सरकार रखती है।


पुष्कर मिश्र यूनिट हैड ने किसानों से कहा कि चीनी मिल में आप साफ सुथरा गन्ना लाए इसे किसानो और चीनी मिल को लाभ होगा। इस अवसर पर एसडीएम, सीओ, विजय त्यागी देवबंद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, गन्ना चेयरमैन उपेद्र चौधरी,


अनिल पुंडीर पूर्व ब्लाक प्रमुख देवबंद,


शिव कुमार त्यागी महाप्रबंधक गन्ना , विपिन त्यागी उपमहाप्रबंधक गन्ना , दिनेश गर्ग महाप्रबंधक वित्त ,डी एस रेढी महाप्रबंधक इंजी0 ,श्री कांत पांडे महाप्रबंधक एच आर, राजीव त्यागी प्रशासनिक अधिकारी ,डा0 जितेन्द्र पुंडीर डिस्पेनसरी चिकित्सा प्रभारी,प्रमोद शाही इंजीनियर बिजली विभाग, पंडित राधेश्याम, धीरज पुंडीर स्टैनो, रतन सिंह, दीपक बाबू, आदेश शर्मा, बबल त्यागी, आदि क्षेत्र के गणमान्य किसान और मिल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।