हापुड़ (मनीष कुमार) गांव दस्तोई में समाजसेवी दीपक चौधरी द्वारा गांव में विशेष सफाई अभियान चलवाया जा रहा हैं। दीपक चौधरी द्वारा सभी धार्मिक स्थलों की भी रंगा पुताई कर विशेष सफाई अभियान कराया गया है जिससे की आगामी दिवाली पर हर तरफ सफाई अभियान के प्रति लोग जागरुक हो और आने वाले युवा पीढ़ी भी अपने गांव की तरफ रुझान रखें और आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखे। दीपक चौधरी का मानना हैं कि यदि आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रहेगी तो बीमारी होने का भी खतरा कम रहेगा। वही दीपक चौधरी द्वारा गाँव में चलवाये जा रहे विशेष सफाई अभियान की ग्रामीणो ने भी सराहना की हैं।